ग्वालियर गिर्द: क्रिकेट विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, दो नामजद
आदर्श नगर में रहने वाले 2 पडौसियों के बीच हुए विवाद में गोली चल गई।कृष्ण गुर्जर का बेटा शौर्य अपनी छत पर बैट बाल खेल रहा था उसकी बॉल पडौसी राधेश्याम गुर्जर की छत पर चली गई,इसे लेकर दोनों पडौसियों में विवाद हो गया।उस समय बात आई गई हो गई, रविवार तडके राधेश्याम अपने दोस्त के साथ कार से पहुंचा दोनों ने कृष्ण को गंदी-गंदी गालियां थी उसके बाद फायरिंग कर दी।