धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, आठ लोग घायल, चार घायलों की हालत गंभीर, अमरोहा रेफर
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी बुद्धन, रमजानी, मुर्तरीन, मेहनाज, मुसाहिद, इकबाल समेत आठ लोग संभल में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गए थे। शनिवार रात करीब 11 बजे सभी ऑटो से वापस गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही ऑटो गजरौला-हसनपुर मार्ग पर अल्लीपुर मोहल्ले के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आई अज्ञात कार ने ऑटो में मेरी।