गुना नगर: नयापुरा में एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन लूटने वाली दो लड़कियों और एक युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापुरा में एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन लूटने वाली दो लड़कियां और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया गिरफ्तार दोनों लड़कियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है एवं युवक राहुल यादव को घटना में प्रयुक्त बाइक और सोने की चेन बरामद करने हेतु रिमांड पर लिया गया है