बेलदौर: खर्रा बासा में बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जांच करने की कर दिया मांग
बेलदौर प्रखंड के नगर पंचायत बेलदौर स्थित खर्रा बासा में बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। जिसके बाद पुल निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने की मांग ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। बताया जाता है कि योजना स्थल पर योजना से संबंधित शिलापट्ट नहीं लगाया गया है। साथ ही मिट्टी युक्त गिट्टी का प्रयोग पुल निर्माण में किया जा रहा है।