बेलदौर: बेलदौर बाजार में होली पर्व को लेकर फगुआ गीतों पर खूब झूमे लोग, दिखा उत्सवी माहौल
होली पर्व को लेकर सोमवार को बेलदौर बाजार में फगुआ गीतों पर स्थानीय लोग खूब झूमे। इस दौरान फगुआ गीतों के माध्यम से एक दूसरे के घर पहुंचकर होली पर्व की बधाई दिया जा रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान युवाओं एवं बुजुर्गों में गजब का उत्साह देखा जा रहा था। इस दौरान एक से एक फगुआ गीत गाया गया। इस दौरान हरमुनियम और ढोलक की थाप पर जोगीरा सा रा रा गाए जा रहे थे।