बेलदौर: गवास में कुर्ता फाड़ होली का हुआ आयोजन, युवाओं ने एक दूसरे का कुर्ता फाड़कर मनाया होली
बेलदौर प्रखंड के गवास में कुर्ता फाड़ होली का आयोजन किया गया। जहां युवाओं ने एक दूसरे का कुर्ता फाड़कर होली पर्व मनाया। इस दौरान युवाओं में होली पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा था। युवाओं ने कहा कि होली साल में एक बार आता है। इसीलिए खुशियां मनाने के लिए कुर्ता फाड़ होली का आयोजन किया गया।