बेलदौर: पुलिस ने दो शराबी युवकों को सठमा गांव से किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
बेलदौर थाना पुलिस ने शराब के नशे में सठमा गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सठमा गांव निवासी बिजो राम के 22 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार राम एवं अर्जुन राम के 24 वर्षीय पुत्र विकास राम के रूप में हुई है। ब्रेथइनलाइजर से जांच में भी शराब पीने की पुष्टि हुई। बेलदौर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।