बेलदौर: बाजार में मटका फोड़ होली का आयोजन, युवाओं में दिखा जबदस्त उत्साह
बेलदौर बाजार में सोमवार को युवाओं द्वारा मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं द्वारा मटका फोड़कर होली खेला गया। मटका फोड़ होली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था। इस दौरान सभी रंगों में डूबे हुए नजर आ रहे थे। होली के गीतों पर युवाओं ने थिरकते हुए मटका को फोड़ कर होली पर्व मनाया। इस दौरान जबदस्त उत्साह देखा जा रहा था।