बेलदौर: बलैठा पंचायत की महिला ने अपने सौतेले पुत्र पर मारपीट करने का लगाई आरोप, मुखिया और सरपंच से की शिकायत
बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी गजेंद्र यादव की प्रथम पत्नी पाना देवी ने अपने सौतेले पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाई है। मामले को लेकर पीड़िता द्वारा स्थानीय मुखिया और सरपंच को आवेदन दिया गया है। हालांकि मामले में सरपंच ने कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया। पीड़िता को पुलिस के पास शिकायत करने को कहा है।