अटेर: लिव-इन पार्टनर नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता पाण्डेय की हत्या, आरोपी सत्यप्रकाश ने शव को नदी में फेंककर दर्ज कराई गुमशुदगी
Ater, Bhind | Oct 15, 2026 भिण्ड। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता पाण्डेय की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शादीशुदा युवक सत्यप्रकाश ने अपनी लिव-इन पार्टनर स्नेहलता की हत्या कर शव उत्तर प्रदेश के पचनदा क्षेत्र में नदी में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नदी में रेस्क्यू चल रहा है