झांसी: झांसी में BJP के पूर्व मंत्री ने सांसद-विधायकों पर भड़के, फेसबुक लाइव कर कहा- बिजली विभाग के अफसर केवल कमाई में लगे हैं
Jhansi, Jhansi | Jun 14, 2025 झांसी में बिजली कटौती को लेकर भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री रविंद्र शुक्ल ने बिजली विभाग के अफसर और अपनी ही पार्टी के सांसद-विधायकों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने फेसबुक लाइव कर कहा, कि बिजली विभाग के अफसरों के मन में भाजपा के प्रति ठीक भाव नहीं हैं। सांसद-विधायकों की बयान बाजी से कुछ नहीं होगा आक्रामक होकर कार्रवाई करनी होगी।