झांसी: पबजी रेप कांड के दोषी को 10 साल की हुई जेल, बबीना की 6वीं क्लास की छात्रा से गेम के जरिए दोस्ती कर अगवा कर किया था रेप
Jhansi, Jhansi | Jun 14, 2025 बबीना क्षेत्र में पबजी रेपकांड के दोषी को कोर्ट ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।उसने पबजी गेम के जरिए 6वीं क्लास की छात्रा से दोस्ती की और फिर उसे अगवा कर अलीगढ़ ले गया था।हाथ बांधकर उसके साथ दरिंदगी की थी दोषी पर 65 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया।इसमें से 32500 रुपए पीड़िता को दिए जाएंगे। अर्थदण्ड अदा नहीं करने पर दोषी को 2 साल की अतिरिक्त होगी।