झालरापाटन: कांग्रेस ने चंद्रभागा मेले की अवधि दो माह करने की मांग की, झालरापाटन में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झालरापाटन नगर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें चंद्रभागा कार्तिक मेले की अवधि बढ़ाकर 31 जनवरी तक यानी कुल 60 दिन करने की मांग की गई। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पूर्व पार्षद अम्बेश मीणा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में किसानों, ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के हितों का हवाला दिया गया।