सोमवार की सुबह 11 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। कुल 31 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं।