ललितपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए 13 पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों के लिए रवाना
विधान परिषद के इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में विकास भवन परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी की कड़ी निगरानी और कुशल मार्गदर्शन में कुल 13 पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल के लिए रवाना किया गया।