सागर नगर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 29 अप्रैल को एक बार फिर की जाएगी गिद्धों की गणना
फरवरी में मप्र में तीन दिवसीय गिद्धों की गणना हो चुकने के बाद 29 अप्रैल को एक बार फिर गिद्ध गणना की जाएगी। इतने कम समय अंतराल में गिद्ध गणना का कारण यह है कि फरवरी में प्रवासी गिद्धों की गणना भी की गई थी जो कि अब वापस लौट गए हैं। अब केवल स्थानीय प्रजातियों के गिद्ध ही जंगलों में हैं।