सागर नगर: मकरोनिया में आर्मी जवान की पत्नी ने की आत्महत्या, घटना के समय ड्यूटी पर था पति
मकरोनिया थाना क्षेत्र में आर्मी के जवान की पत्नी की फंदे पर लटकी मिली। उसे अचेत अवस्था में आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। मृतिका नवविवाहित थी जिसके कारण मृतिका का पीएम पैनल से करवाया गया है। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।