पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज 2705 और लहसुन 15,500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, दो दिनों तक मंडी बंद रहेगी।
कृषि उपज मंडी पोलायकलां में शुक्रवार को प्याज और लहसुन के दामों में अच्छी तेजी देखने को मिली। मंडी में प्याज का अधिकतम भाव 2705 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन का अधिकतम भाव 15,500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। प्याज की करीब 12 हजार कट्टों तथा लहसुन की 1200 कट्टों की आवक दर्ज की गई। मंडी प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी दो दिनों तक मंडी बंद रहेगी