चरपोखरी: चरपोखरी में वार्ड सदस्य के एक उम्मीदवार ने किया नामांकन, खुला खाता
चरपोखरी में होने वाले पंचायत उपचुनाव के लिए अब तक तीन अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटवाया है। इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार की शाम 5:00 के करीब प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी के द्वारा बताया गया कि चरपोखरी में तीन पंचायत में वार्ड सदस्य के होने वाले उपचुनाव को लेकर तीन अभ्यर्थियों के द्वारा नाजीर रसीद कटवाया गया है।