चरपोखरी: खरौनी गांव में 14 लाख ₹30 हजार की लागत से बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक ने किया
खरौनी गाँव में राजापुर मेन रोड से शम्भु जी के घर होते हुए स्कूल तक ईट सोलिंग पीसीसी का निर्माण हुआ जो लगभग 14,30,000 के लागत से बने इस कार्य का विधिवत उद्घाटन मंगलवार की दोपहर 2 बजे के करीब अगियाँव विधायक शिवप्रकाश रंजन जी के द्वारा किया गया। मालूम हो कि बरसात के मौसम में बच्चों के स्कूल आने जाने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था।