चरपोखरी: चरपोखरी की नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों के समक्ष उत्पन्न हुई भीषण समस्या #jansamasya
चरपोखरी के नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों के समक्ष भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। नहरो में अभी तक पानी नहीं छोड़े जाने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। रविवार की सुबह 10:00 बजे के करीब कई किसान नेताओं ने नाराजगी जाहिर की। उसे दौरान उन्होंने कहा कि किसान मजबूरी में बोरिंग के माध्यम से धान का बीज डाल रहे है।