चरपोखरी: चरपोखरी से शराब के नशे में हंगामा कर रहे 2 शराबियों को किया गया गिरफ्तार
चरपोखरी से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान सियाडीह गांव निवासी दशरथ बैठा तथा मदई गांव निवासी सिपाही सिंह के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष के द्वारा सोमवार की सुबह 10:00 बजे के करीब बताया गया कि अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।