बड़गांव: उदयपुर के सेक्टर 4 में 18 मई से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, महामंडलेश्वर ने किया पोस्टर विमोचन
उदयपुर के महर्षि गौतम भवन, सेक्टर 4 में 18 मई से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। सोमवार को मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती जी ने पोस्टर का विमोचन किया। कथा का वाचन श्री पुष्कर दास महाराज करेंगे। 18 मई को सुबह 9:30 बजे मंगलेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। कथा प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होगी .