लातेहार: अस्मिता खेल प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा, प्रतिभा है पर सुविधा नहीं
उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे कहा कि लातेहार जिला में स्पोर्ट्स में जितनी प्रतिभा है उतना यहां सुविधा उपलब्ध नहीं है।उन्होंने कहा कि यहां सुविधा विकसित करूंगा।वे बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल स्टेडियम मे समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।समारोह में में विजेता ,उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।