चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड 17 में पार्षद विनय बर्मन ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में हाजी हासिम मास्टर के घर से असलम कुरैशी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को किया गयाl पार्षद विनय कुमार बर्मन ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कीl मौके पर पार्षद विनय कुमार बर्मन ने कहा कि वार्ड में सड़क एवं नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहाl