बसना: देवलगढ़ में अश्लील गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
देवलगढ़ में अश्लील गाली गलौज मारपीट का जान से मारने की धमकी देने वाले चार लोगों के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । प्रार्थी चरण परमार के रिपोर्ट पर आरोपी वाल्मीकि नायक चंद्रहास नायक तुलसीराम नायक प्रीतम नायक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है । सभी आरोपी उड़ीसा से बारात में देवलगढ़ आए हुए थे , एवं प्रार्थी के साथ घटनाओं को अंजाम दिया गया है ।