बसना: हरदा नवागांव मार्ग पर लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदा नवागांव मार्ग पर लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी नंदकुमार साहू पिता दुबराज साहू के द्वारा हरदा मार्ग पर लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा था , बसना पुलिस के द्वारा मौके से डिस्पोजल गिलास चखना सामग्री जप्त कर कार्रवाई की गई है ।