बसना: देवलगढ़ में बारातियों से मारपीट कर वाहनों में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
देवलगढ़ में बारातियों से अश्लील गाली गलौज मारपीट कर वाहनों में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले, देवलगढ़ के चार लोगों के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । उड़ीसा के पुटकी डोगरी से आए बारातियों के साथ गांव के चार लोगों के द्वारा अश्लील गाली गलौच मारपीट कर जान से मारने की की धमकी दी है , साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ किया गया है ।