बसना: खेमड़ा रोड तालाब के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
खेमड़ा रोड तालाब के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में वाहन चालक के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । मोहका निवासी बलदेव भोई 28 फरवरी को बारात गया था । शाम 5 बजे अपने गांव वापस लौट रहा था, इसी दरमियान छोटा हाथी ने सामने से टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है ।