बसना: भाजपा के द्वारा महासमुंद लोकसभा से बसना निवासी रूप कुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने पर बसना में हर्ष का माहौल
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महासमुंद लोकसभा सीट से बसना निवासी रूप कुमारी चौधरी को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बसना शहर में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है । तथा समर्थकों ने आतिशबाजी करते हुए खुशियां जाहिर की है, इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों के द्वारा शहर में जमकर आतिशबाजी की गई ।