मौजमाबाद: जोबनेर ज्वाला माता के दरबार में सीएम भजनलाल शर्मा ने शीश झुका कर माता के दर्शन किए, कन्याओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
नवरात्रि के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ज्वाला माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंदिर परिसर में कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद और माता रानी के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री शर्मा पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे,जहां मंदिर परिसर में पुजा अर्चना की।