BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के राजपुर खामपुर गांव में पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है।
पटाखे छुड़ाने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Nov 9, 2026