ग्राम बंधारा बुजुर्ग के एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के धुएं में दम घुटने से मकान में बंधे तीन मवेशियों की मौके पर मौत हो गई।पानसेमल नगर परिषद के फायर ब्रिगेड चालक बसंत मुजाल्दे ने बताया कि बंधारा बुजुर्ग के मेहरबान बरडे के रिहायशी मकान में अचानक रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक आस पास के लोग आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सबकुछ जल गया।