डीआईजी पूनम ने जनसुनवाई में सुनी फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मिर्जापुर। सोमवार को डीआईजी पूनम ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।