एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
मिर्जापुर। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।