कुकड़ू: तिरूलडीह में हाथियों का तांडव, आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त
कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह गांव की हरिजन बस्ती में बीते रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने करीब आधा दर्जन घरों की दीवारें तोड़ दीं और घरों में रखे अनाज को बर्बाद कर दिया. हाथियों के अचानक गांव में घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान जान बचाकर भाग रही एक महिला गिरकर घायल हो गई. इलाज के दौरान उसके हाथ में फ्रैक्चर होने की जा