शाजापुर: शाजापुर के ईदगाह रोड पर पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने शाजापुर के ईदगाह रोड पर पटवारी शाहिद शाह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मामले में ग्राम हरणगांव निवासी प्रेमसिंह गुर्जर ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। बताया था कि मेरे पिता और चाचा के नाम 13 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसके बंटवारे के लिए गांव के पटवारी शाहिद शाह को आवेदन दिया।