शाजापुर: एफएलएन प्रशिक्षण एवं नेस की तैयारी हेतु डाइट शाजापुर में बैठक हुई आयोजित
डाइट शाजापुर में निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत कक्षा एक एवं कक्षा दो पढ़ाने वाले शासकीय शिक्षकों का FLN प्रशिक्षण का प्रथम चरण30जुलाई से प्रारंभ हो रहा है जो कि 3अगस्त तक चलेगा। प्रत्येक चरण 5-5 दिनों का रहेगा, जिसमें मिशन अंकुर के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित मूलभूत दक्षता बच्चों को प्राप्त हो इसके लिए सभी को उक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।