शाजापुर: मूसलाधार बारिश के चलते लखुंदर नदी के उफान पर आने से जादमी की पुलिया डूबी, धीरे-धीरे उतर रहा पानी
जादमी और भदोनी के बीच स्थित लखुंदर नदी की पुलिया पर भी तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है ।रविवार रात को हुई तेज बारिश के चलते लखुंदर नदी अपने पूरे उफान पर थी लेकिन अब धीरे-धीरे पानी कम हो गया है। पुलिया पर पानी कम होने पर क्षेत्र के लोग अपने रोजमर्रा के काम के लिए इक्का-दुक्का निकालना शुरू हो गए हैं।