शाजापुर: पानी के तेज बहाव में बहा ग्राम काकड़ी की पुलिया का एक हिस्सा, कई गाँवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
शाजापुर :पानी के तेज बहाव में ग्राम काकड़ी की पुलिया का एक हिस्सा बह गया कई गांवो का शाजापुर जिला मुख्यालय से संपर्क का टूटा। ग्रामीणों ने जानकारी देते हो बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते गांव की पुलिया का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके कारण कई गांव का शाजापुर जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।