शाजापुर: विभिन्न मांगों को लेकर स्कूल संचालकों ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर। मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ जिला इकाई शाजापुर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दीपेश ओझा के आह्वान पर सोमवार को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि भोपाल में स्कूल संचालक के खिलाफ असामाजिक तत्वों के द्वारा गुंडागर्दी की गई।