गुलाना: आठ साल से फरार स्थायी वारंटी को सुंदरसी थाना पुलिस ने पकड़ा
शाजापुर जिले के थाना सुंदरसी पुलिस ने गोवंश अधिनियम के मामले में दर्ज केस में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। जानकारी के अनुार अब्दु समद पु्र अब्दुल रहीम शेख निवसी सुंदरसी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।