गुलाना: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गुलाना चाैकी पुलिस ने पकड़ा
थाना सलसलाई की गुलाना चाैकी पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार लखन सिंह सौराष्ट्रीय निवासी ग्राम कुड़ाना को गिरफ्तार किया है। मामले में नाबालिग बालिका ने अपने माता-पिता के साथ थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।