गुलाना: गुलाना पुलिस चौकी ग्राउंड में हुआ पुलिस और पत्रकारों का मैच, पुलिस टीम ने हासिल की जीत
गुलाना की पुलिस चौकी ग्राउंड में पुलिस और पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया पुलिस टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुलिस टीम ने 112 रन बनाकर पत्रकारों की टीम के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। किंतु पत्रकारों की टीम 96 रन ही बना सकी और पुलिस टीम ने जीत हासिल की। मैच संपन्न होने के बाद विजेता पुलिस टीम को ट्रॉफी दी गई।