फर्रुखाबाद: गांव नौसारा में बोरी में मौरंग भरते समय धमाका, मजदूर घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शाहजहांपुर थाना परौर के गांव नौसारा निवासी 40 वर्षीय सिपट्टर पुत्र सूबेदार को घायल अवस्था मे भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमन कुमार ने बताया कि घायल सिपट्टर को लाया गया है। वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। और पुलिस सूचना भेज दी है।