कुरई: 30 जून की आधी रात से सिवनी में रेत उत्खनन पर रोक, 1 अक्टूबर तक रहेगा प्रतिबंध
Kurai, Seoni | Jun 28, 2026 सिवनी जिले में मानसून के दौरान रेत उत्खनन पर रोक लगा दी गई है। रविवार को सिवनी कलेक्टर नेहा मीना ने आदेश जारी कर 30 जून की मध्यरात्रि से 1 अक्टूबर 2026 तक सभी रेत खदानों, नदियों और नालों से रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। पर्यावरण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत जारी इस आदेश के पालन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।