हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ हत्याकांड पर गरमाई सियासत, अंबा प्रसाद ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
विष्णुगढ़ हत्याकांड के खुलासे के बाद पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जांच को कमजोर बताते हुए कई अहम बिंदुओं की अनदेखी का आरोप लगाया। अंबा प्रसाद ने डीजीपी से बयानों में बदलाव पर जवाब मांगा और धनेश्वर पासवान व भीमाराम की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही भीमाराम के बीजेपी से जुड़े होने का भी दावा किया।