कोरांव: सीएचसी कोरांव पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया, कहा- यह हर बच्चे का अधिकार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिले की जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अभियान की शुरुआत की। संतरा देवी बिंद ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पोलियो की खुराक हर बच्चे का अधिकार है।