बक्सर: हत्या के प्रयास में चार अभियुक्तों को बक्सर कोर्ट ने सुनाया दस तथा एक को 5 वर्ष का कारावास, दस-दस हज़ार का जुर्माना
Buxar, Buxar | Aug 2, 2024 ब्रम्हपुर थाना कांड संख्या 112/ 2011 में नामजद चार अभियुक्तों को 10 वर्षों के कारावास की सजा सुनाई गई, वहीं पांचवें अभियुक्त को 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है, उक्त फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 10 राकेश कुमार राकेश ने सुनाया. इस आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि घटना 2011 की है.