कैरो: कैरो प्रखंड मुख्यालय की सड़क बनी जलजमाव और कीचड़ का अड्डा, बारिश के बिना भी लोगों का चलना मुश्किल
कैरो प्रखंड मुख्यालय में विकास के दावों की हकीकत सड़कों की बदहाल स्थिति बयां कर रही है। सोमवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे जब धरातल पर हालात का जायजा लिया गया, तो बिना बारिश के ही प्रखंड मुख्यालय से सटे मोहल्लों की सड़कें जलजमाव और कीचड़ से भरी नजर आईं। हालत ऐसी दिखी मानो सड़क नहीं बल्कि छोटी नदी बह रही हो।